Rajasthan CET exam 2022 राजस्थान CET एग्जाम क्या है.
हेलो दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं कि राजस्थान में अभी लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम से पहले आपको एक और एग्जाम देना पड़ेगा यह एक योग्यता पात्रता परीक्षा है, जिसे हम CET के नाम से जानते हैं। इसे common eligibility test or समान पात्रता परीक्षा भी कहा जाता है
Rajasthan CET exam 2022.
राजस्थान सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में इस बारे में सूचित किया गया है कि अब लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने से पहले आपको CET में क्वालीफाई करना अनिवार्य है। इस common eligibility test के आधार पर ही अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। अभी तक राजस्थान की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का चयन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( Rajasthan staff selection board) और राजस्थान लोक सेवा आयोग ( Rajasthan public service commission ) द्वारा किया जाता है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड या किसी अन्य बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेना पड़ता है।
आज हम इस आर्टिकल में CET exam 2022, Rajasthan CET exam 2022, Rajasthan CET exam 2022 notification, Rajasthan CET 2022 syllabus, CET 2022 exam date, Rajasthan CET exam 2022 application form, CET 2022 criteria, Rajasthan CET exam 2022 application form date, CET Rajasthan syllabus 2022, CET 2022 age limit, CET 2022 application form fee, CET form kaise fill kare आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवाओं में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए स्टूडेंट्स को बार-बार कई तरह के एप्लीकेशन फॉर्म फिल करने पड़ते हैं, और स्टूडेंट्स को इन एप्लीकेशन फॉर्म्स के लिए एप्लीकेशन फी भी देनी पड़ती है, और कई बार ई-मित्र के चक्कर काटने पड़ते हैं।
अब इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा सभी अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवाओं में पदों पर भर्ती के लिए एक एग्जाम CET (common eligibility test) ही देना पड़ेगा। Rajasthan CET 2022 ( common eligibility test ) के सिलेबस, CET application fee, CET age limit and अन्य important जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान की कौन-कौन सी भर्ती में CET लागू किया गया है.
राजस्थान में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट CET को राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड आरएसएसबी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। इस पात्रता परीक्षा को पास करने के बाद ही स्टूडेंट्स अन्य भर्तियों में एग्जाम दे पाएंगे। CET Exam क्लियर किए बिना आप इन भर्तियों में परीक्षा नहीं दे सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी एक अधिसूचना में CET और CET में कौन-कौन सी भर्तियां शामिल होंगी के बारे में बताया गया है, तो चलिए अब बात करते हैं कि वह कौन-कौन सी भर्तियां है जिनमें CET को शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक CET में 15 से अधिक भर्तियों को शामिल किया जाएगा, इनमें सीनियर सेकेंडरी लेवल की भर्तियां तथा ग्रेजुएशन लेवल की भर्तियां शामिल है।
यहां पर हम मुख्य भर्तियों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्हें CET से जोड़ा गया है यह भर्तियां निम्न प्रकार है:
Rajasthan CET 2022 eligibility.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ( Rajasthan staff selection board) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं:
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट और ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग होगा।
CET आरएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना में वर्णित भर्तियों के लिए लागू किया जाएगा।इच्छुक भर्ती के विद्यार्थियों को भर्ती परीक्षा में बैठने से पहले CET क्वालीफाई करना अनिवार्य है।
CET का आयोजन राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा किया जाएगा।RSSB द्वारा सीईटी को वर्ष में एक बार आयोजित करवाया जाएगा परंतु सीनियर सेकेंडरी व ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स के question पेपर अलग-अलग होंगे।सीईटी में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे तथा पेपर हिंदी व इंग्लिश भाषा में होगा।कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ऑफलाइन/CBT टाइप होगा।CET में प्राप्त अंकों के आधार पर ही आप भविष्य में अधोलिखित भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।
Rajasthan CET 2022 age limit.
Common eligibility test ( CET ) के आवेदन के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। सीनियर सेकेंडरी स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम सीमा व अधिकतम आयु सीमा यही होगी व ग्रेजुएशन स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
इन आयु सीमा में स्टूडेंट्स को उनकी कैटेगरी के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। कैटेगरी के अनुसार महिला आवेदकों को 5 वर्ष, पुरुष SC/ST/OBC/EWS कैटेगरी आवेदकों को 5 वर्ष व पीडब्ल्यूडी स्टूडेंट्स को आयु सीमा में 10 से 15 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan CET exam syllabus.
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का पेपर ऑब्जेक्टिव यानी बहुविकल्पीय होगा। इस एग्जाम में फेल या पास के लिए कोई अंक निर्धारित नहीं है। आरएसएसबी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही आप भविष्य में आने वाली नई भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे।नोट: निम्नलिखित सिलेबस विशेषज्ञों के आधार पर बनाया गया है, अभी सीईटी का सिलेबस ऑफिसियल साइट पर जारी नहीं किया गया है जैसे ही ऑफिशियल साइट पर सिलेबस आ जाएगा, यहां पर इस सिलेबस को अपडेट कर दिया जाएगा।
CET exam Syllabus 2022.
सामान्य विज्ञान।
भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल।
करंट अफेयर्स।
राजस्थान का इतिहास, राजनीति, कला, संस्कृति और भूगोल।
बेसिक कम्प्यूटर।
मेंटल एबिलिटी और रीजनिंग।
बेसिक न्यूमेरिकल एफिशिएंसी।
जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई भी सूचना आती हैं तो यहां तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।
Rajasthan CET 2022 validity.
आप भी सोच रहे हैं कि आखिर यह CET कितने समय के लिए वैलिड रहेगा और कितने टाइम के बाद हमें इसे दोबारा देना पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक एक बार सीईटी में प्राप्त अंक 1 वर्ष तक मान्य होंगे, अगर इस पीरियड में आपका किसी भर्ती में सिलेक्शन हो जाता है तो बहुत ही अच्छी बात है अन्यथा 1 वर्ष बाद आपको वापस से CET देना होगा। और जिन स्टूडेंट्स के सीईटी में फर्स्ट attempt में कम मार्क्स आए हैं तो फिक्र मत कीजिए आप वापस अगले साल CET देकर अपने अंको को सुधार सकते हैं।
फिलहाल अभी तक ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है जिससे पता चल सके कि common eligibility test में कितने अटेम्प्ट दिए जा सकते हैं या कितनी बार CET एग्जाम दे सकते हैं, तो अभी common eligibility test की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप 18 से 40 वर्ष तक की आयु तक चाहे जितनी बार CET एग्जाम दे सकते हैं।
Rajasthan CET 2022 important inks.
CET 2022 FAQs.
Q.1: राजस्थान सीईटी 2022 के लिए क्या योग्यता चाहिए?
Ans: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट दो स्तरों पर आयोजित किया जाएगा एक सीनियर सेकेंडरी लेवल पर और एक ग्रेजुएशन लेवल पर। सीनियर सेकेंडरी वाले स्टूडेंट सीनियर सेकेंडरी लेवल CET एग्जाम दे सकते हैं और ग्रेजुएशन वाले ग्रेजुएशन लेवल और सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम दोनों दे सकते हैं।
Q.2: राजस्थान CET 2022 exam कब होगा?
Ans: Graduation level CET exam संभावित दिसंबर 2022 में और सीनियर सेकेंडरी लेवल cet exam February 2023 में आयोजित किया जाएगा।
Q.3: राजस्थान CET 2022 exam कौन कौन सी भाषा में होगा?
Ans: हिंदी और अंग्रेजी।
Q.4: राजस्थान CET exam offline होगा या online?
Ans: Offline/CBT
Q.5: Rajasthan CET exam में age limit कितनी है?
Ans: 18 से 40 वर्ष।
Q.6: Rajasthan CET exam के एप्लिकेशन फॉर्म कब आयेंगे?
Ans: संभावित: अगस्त आखिरी सप्ताह में।
Q.7: CET exam में कितनी भर्तियों को सम्मिलित किया गया है?
Ans: CET exam में सीनियर सेकेंडरी लेवल की 8 और ग्रेजुएशन लेवल की 7 भर्तियों को सम्मिलित किया गया है।